ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 71 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, लेकिन बीकानेर में... Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के 27 जिलों में बारिश का आज अलर्ट है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक आज झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जयपुर, सिरोही, जालोर, पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही और बाड़मेर जिलों में आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर के एरिया में दिन में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। इसका असर 27 तक रहेगा।

विभाग की माने तो 26 जून को जयपुर, सिरोही, जालोर, पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही और बाड़मेर जिलों में आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर के एरिया में दिन में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।

जबकि 27 जून को जयपुर, सिरोही, पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 27 के बाद पूरे राजस्थान में बारिश का दौर चलेगा।


Share This News