ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240625 180329 नगर निगम : स्वास्थ्य विभाग द्वारा नाले में डाला जब्त खराब मावा, महापौर ने जताई नाराजगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल कमला कॉलोनी में की गई कार्यवाही में जब्त खराब मावे को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खुले नाले में लोहे के पींपे सहित डाल दिया गया। विभाग के अनुसार यह मावा उपयोग लायक नही था । हालांकि विभाग ने इस जब्त मावे को लेकर प्रेस मीडिया के माध्यम से खूब वाहवाही लूटने की कोशिश की गई। लेकिन विभाग द्वारा इस जब्त खराब मावे के निस्तारण में भयंकर लापरवाही बरती गई।

मेडिकल विभाग के आधिकारिक ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में साफ तौर पे यह खराब मावा खुले नाले में फेंका जा रहा है।
महापौर सुशीला कंवर ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर को टैग करते हुए इस गंभीर मामले में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी करने की अपील की है।

महापौर ने लिखा है की स्वास्थ्य विभाग से जब्त खराब मावे को इस तरह खुले नाले में फेंकने से न सिर्फ वायु प्रदूषण होगा बल्कि आगे मानसून के समय वर्षा जलभराव की स्थितियां भी उत्पन्न होंगी।


महापौर ने बताया की इस संबंध में सीएमएचओ से फोन पर बात की गई है। पहले भी हजारों लीटर पाम ऑयल जब्त किया था उसे भी इसी तरह नाले में डाल दिया गया था। इस तरह खराब खाद्यान्न को खुले नालों में डालना सीधे तौर पर बीकानेरवासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। इतने लोहे के पीपे खराब मावे से भरे नाला जाम करेंगे और आगे मानसून में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री को फोन पर जानकारी साझा की गई हैं ।


Share This News