ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240621 WA0171 ब्लॉसम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग दिवस मनाया, CA विद्यार्थियों ने किए योगाभ्यास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240621 WA0172 ब्लॉसम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग दिवस मनाया, CA विद्यार्थियों ने किए योगाभ्यास Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। ब्लॉसम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया योग दिवस
जयपुर रोड स्थित ब्लॉसम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज विश्व योग दिवस के मौके पर बच्चों को योग करवाया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राठौड़ ने योग की उपयोगिता के बारे में बच्चों को बताया । उन्होंने बताया कि योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, हम बीमार नहीं होते हैं, मन में शांति रहती है तथा शरीर में स्फूर्ति रहती है । उन्होंने बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया तथा योग से होने वाले लाभ बताए । विद्यालय के लगभग 100 बच्चों ने तथा सभी अध्यापकों ने भाग लिया । पूनम राठौर ने बताया के ‌ विद्यालय के अध्यापक विजय कृष्ण शर्मा, ‌ हंसराज धौलपुरिया और पदम भदानी सर ने बच्चों को राघवेंद्र राठौर के नेतृत्व में योग करवाया।

बीकानेर में सीए सदस्यों व विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। दि इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की बीकानेर ब्रांच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गोदावरी पैलेस में सुबह 6:00 बजे से मनाया गया । योग दिवस योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य और कल्याण पर सकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है जिसमें बीकानेर के प्रसिद्ध योग गुरु अंजलि सागर ने सीए सदस्यों व विद्यार्थियों को उनके शरीर को चुस्त एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम व योगाभ्यास करवायें तथा उन्होंने बताया कि हमें कभी भी किसी व्यक्ति से तुलना नहीं करनी चाहिए 1 घंटे के इस योग शिविर में कई तरह के प्राणायाम करवायें।

IMG 20240621 WA0169 1 ब्लॉसम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग दिवस मनाया, CA विद्यार्थियों ने किए योगाभ्यास Rajasthan News Portal राजस्थान

इस योग शिविर में बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए जसवंत सिंह बैद, उपाध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया सचिव सीए अभय शर्मा कोषाध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा सीकासा अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसिया सीए सुभाष सियाग सीए मनमोहन मोदी सीए विद्यार्थी व अन्य सदस्य भी इस योग शिविर में भाग लिया।


Share This News