ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20231123 090506 65 बामनवाली के पूर्व सरपंच पांच वर्ष नहीं लड़ सकेंगे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिले की लूणकरणसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बामनवाली के पूर्व सरपंच उदाराम को पांच साल तक पंचायत राज संस्थाओं के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित किया गया है।


संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को निजी जल कुंड एवं भूमि सुधार कार्य का लाभ देकर मनरेगा के दिशा निर्देशों की अवहेलना की शिकायत सही पाए जाने पर उदाराम के विरुद्ध राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 38 (3) के तहत कार्रवाई की गई है।


संभागीय आयुक्त ने बताया कि शिकायत की जांच जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के द्वारा की गई। जांच के बाद उदाराम को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया। इस दौरान उदाराम द्वारा ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जांच अधिकारी की रिपोर्ट से सहमत होते हुए यह आदेश जारी किए गए।


Share This News