ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 58 भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। गुरुवार को भीषण हादसे में 2 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़-किशनगढ़ हाईवे पर गुरुवार सुबह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मानपुर गांव के पास सुबह चार बजे हुआ। कार सवार सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में मारे गए लोगों के शवों को मॉर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

रूपनगढ़ थाने के एएसआई रामाकिशन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के पीछे की क्या वजह रही ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हादसे में घायल लोगों को 108 एंबुलेंस की सहायता से परबतसर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को कुचामन और पांच को अजमेर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आज मृतकों का पोस्टमार्टम होगा।


Share This News