ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20240619 144355 दो लड़कियां पहुंची थाने, कह दी दिल की बात, पुलिस हैरान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। जिन बातों को यूरोपीय देशों में सामान्य लिया जाता है, वही बातें भारत मे होने लगी है। राजस्थान के पाली जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर दो लड़कियों को एकदूसरे से प्यार हो गया। रविवार को दोनों पुलिस स्टेशन पहुंच गई और पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाने लगी. पुलिस भी दोनों की जिद देखकर हैरान रह गई।

पाली जिले के जैतपुर थानेदार ने दोनों लड़कियों को समझाया लेकिन वो नहीं मानी और शादी करवाने का अनुरोध करती रहीं. पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी. बाद में दोनों को पाली स्थित सखी सेंटर पर लाया गया जहां उनकी काउंसिलिंग की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं. एक 20 साल की है जबकि दूसरी 25 वर्ष की है. पहले दोनों में दोस्ती हुई और यही दोस्ती अब प्यार में बदल गई है।

दोस्ती में प्यार में बदली तो शादी करने का फैसला किया. परिवार के डर से दोनों जैतपुर थाने पहुंच गई. थाना प्रभारी से शादी करवाने की बात कही. एक बार तो थाना प्रभारी को भी दोनों की अर्जी पर भरोसा नहीं हुआ।


Share This News