ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
IMG 20220726 123123 16 रुपये डबल करने के नाम पर साइबर लूट, गिरोह के आठ आरोपी पुलिस हिरासत में Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देशभर में साइबर ठगों ने जाल सा बिछा रखा है। बड़ी संख्या में लोग इसमे फंसते जा रहे है। टेलीग्राम और व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी करने वाले साइबर ठगों को नागौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन झांसा देकर पैसा लूटने वाले ये साइबर ठग दिल्ली और उत्तरप्रदेश की गैंग से हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 20 लाख 35 हजार रुपये की बड़ी रकम बरामद की है।

शेयर मार्केट का खेल : नागौर जिले की मेड़ता सिटी में रहने वाली अमनदीप कौर पत्नी संदीप सिंह ने नागौर साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी कि कुछ लोग उसे लगातार व्हाट्स एप और टेलीग्राम पर शेयर मार्केट में पैसे जमा करवाने और पैसे डबल करवाने का झांसा दे रहे हैं। इन साइबर ठगों ने एक टॉप वीआईपी स्टॉक ग्रुप बना रखा था, जिसमें ये शेयर मार्केट की जानकारी साझा करते थे।

अमनदीप ने बताया कि ग्रुप के एडमिन ने उससे एक फर्जी एप सीएचसी – एसईएस डाउनलोड करवाकर शेयर मार्केट में पैसा इंवेस्टमेंट का झांसा देकर अलग-अलग फर्मों में कुल 20 लाख 35 हजार रुपयों की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नागौर से आठ आरोपियों को रुपयों समेत गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

साईबर थाना नागौर के उम्मेदसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को मेड़ता निवासी महिला की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन आरोपियों विकास बंसल, मनोज बंसल, रामकुंवर रमन, गौरव कुमार, मुनीश शर्मा, राजेश कुमार गोयल, तुषार गर्ग और परमजीत खरब उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। मामले में अनुसंधान जारी है।

अपील : लगातार बढ़े मामलों पर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी प्रलोभन या लालच में आकर किसी को पैसे नहीं भेजें। साथ ही किसी के साथ अपना एटीएम कार्ड या सिम का लेनदेन न करें। ऐसा करने से आपको भी किन्हीं परिस्थितियों में जेल जाना पड़ सकता है।


Share This News