ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 45 राजस्थान के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में एक बार फिर मौसम पलटा खाएगा। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार  17 जिलों में जिनमे कोटा, बारां, झालावाड़, बूंदी, जयपुर, सीकर, दौसा, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ आदि में बरसात के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई।

मौसम विभाग के अनुसार 14 जून से 20 जून तक पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। मानसून ने इस बार एक दिन पहले केरल में दस्तक दे दी थी। मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य डेट एक जून थी, जबकि वह 30 मई को केरल पहुंच गया. इस साल मौसमी कारक अलनीनो की परिस्थितियां कमजोर पड़ गईं और वर्तमान में अलनीनो न्यूट्रल हो गया है, जिसके कारण मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। विभाग का कहना है कि इस बार सामान्य से अधिक मानसून बरसेगा।

प्री मानसून के चलते जयपुर, कोटा और झुंझुनूं में बीती दोपहर आंधी चली और बादल छाए। जयपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। झुंझुनूं में तेज हवा के साथ बारिश हुई। तेज हवा के कारण कुछ जगह पेड़-पौधे और बिजली के ट्रांसफार्मर गिर गए। कोटा में भी गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अरब सागर से चलकर महाराष्ट्र होते हुए गुजरात की सीमा में प्रवेश कर चुका है। सामान्य तौर पर राजस्थान में मानसून 25 जून तक प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी में अभी बंगाल की खाड़ी में कोई सिग्निफिकेंट सिस्टम नहीं बन रहा है। उम्मीद है कि 15 जून के बाद बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनेगा जो यहां से आने वाले मानसून को रफ्तार देगा। इसके बाद मानसून बिहार, ओड़िशा, यूपी और एमपी में पहुंचेगा फिर राजस्थान में मानसून दस्तक देगा।


Share This News