ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 7 माँ व बेटी की सेक्स जिद्द से परेशान ऑटो चालक ने दे दी जान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान राज्य के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार अंतेश शर्मा नांदरी गांव का रहने वाला था। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट में उसने जान देने के कारण का जिक्र किया। उसमें लिखा है कि उसे दो महिलाएं परेशान करती हैं, जो रिश्ते में मां बेटी हैं। ये दोनों संबंध बनाने का दबाव बनाती थीं और उसके मना करने पर उसे फंसाने की धमकी दे रही थीं।

इस बारे में मेहंदीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि बालाजी की एक धर्मशाला में किसी व्यक्ति के सुसाइड की सूचना मिली थी। युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा गया तो उसकी जेब में सुसाइड नोट मिला। उसमें दो महिलाओं पर उसको परेशान करने का जिक्र था। 

दौसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मृतक अंतेश शर्मा जिसकी उम्र 30 साल थी उसने फंदा लगाकर जान दी है। अंतेश के पास एक सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा है कि दो महिलाएं उसे लगातार उनसे संबंध बनाने के लिए परेशान कर रही थीं।

अंतेश उन दोनों महिलाओं के पास जाना नहीं चाहता था। बताया तो ये भी जा रहा है कि दोनों महिलाएं आपस में मां-बेटी हैं। अंतेश ऑटो चलाने का काम करता था। उस पर ये दोनों मां बेटी संबंध बनाने का लगातार दबाव बना रही थी।


Share This News