ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240609 WA0208 पीबीएम : बीकानेर आर्थोपेडिक्स सर्जन सोसायटी का गठन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

डॉ बी एल खजोटिया अध्यक्ष बने – राज्य स्तरीय कांफ्रेंस “मिडटर्म रोजाकोन – सितंबर Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर आर्थोपेडिक्स सर्जन सोसायटी का गठन किया गया है जिसमे डॉ बी एल खजोटिया अध्यक्ष चुने गए है । सोसायटी द्वारा बीकानेर में राज्य स्तरीय कांफ्रेंस “मिडटर्म रोजाकोन – 2024″का आयोजन सितंबर में किया जाएगा ।

   पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में आयोजित सोसायटी की प्रथम बैठक में आर्थोपेडिक्स के से.नि. सीनियर प्रोफेसर एवम विभागाध्यक्ष डॉ शशिकांत अग्रवाल मुख्य अतिथि थे । नव निर्वासित अध्यक्ष डॉ बी एल खजोटिया ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि सोसायटी में डॉ आर पी लोहिया सचिव, डॉ अजय कपूर संयुक्त सचिव, डॉ प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए है । डॉ सुरेंद्र चोपड़ा, डॉ अमिताभ सुधार उपाध्यक्ष चुने गए है

कार्यकारिणी में नगर के वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ आर जी गुप्ता, डॉ जी एस विजय, डॉ शशिकांत अग्रवाल, डॉ आर पी एस तोमर, डॉ शिवओम शुक्ला, डॉ बी एल चोपड़ा वरिष्ठ सलाहकार बनाए गए है । कार्यकारिणी में डॉ मनोज भामा, डॉ समीर पंवार, डॉ रोचक तातेड, डॉ पंकज मेहता, डॉ पी डी वर्मा, डॉ लक्ष्य चौधरी, डॉ ऋषभ सोनी को सदस्य बनाया गया है । 

राज्य स्तरीय कांफ्रेंस “मिडटर्म रोजाकोन – 2024”

बैठक में डॉ बी एल खजोटिया ने बताया कि आगामी 14- 15 सितंबर को बीकानेर के रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में राजस्थान  आर्थोपेडिक्स सर्जन एसोसिएशन की राज्य स्तरीय कांफ्रेंस “मिडटर्म रोजाकोन – 2024” का आयोजन किया जाएगा जिसकी थीम “जोड़ों के फ्रेकचर्स” पर होगी । इस विषय पर संवाद, पैनल डिस्कसन, शोधपत्र प्रस्तुति, कार्यशाला आदि का आयोजन होगा ।

बैठक में डॉ श्रीधर पुरोहित, डॉ जे पी सारस्वत, डॉ विक्रांत शेखावत, डॉ दिनेश अग्रवाल, डॉ मोहम्मद आरिफ, डॉ अश्विनी जांगिड़, डॉ संजय तंवर, डॉ मनीष लांबा सहित अस्थिरोग विशेषज्ञ शामिल थे।               

                               


Share This News