ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20211103 181707 बीकानेर में देर रात एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर एक दर्जन से अधिक जुआरी पकड़े। शनिवार आधी रात को नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने नत्थुसर गेट स्थित एक घर में दबिश देकर एक दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा है। इस बारे में तिवाड़ी ने बताया कि सूचना मिली की नत्थुसर गेट पर स्थित मकान पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं तब मौके पर दबिश दी गई जहां से करीब एक दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा। इस दौरान विक्रम, सूरज, विजेंद्र, बुधराम, केदार पारीक, संजय, उमा शंकर, त्रिलोक चंद, हेमंत कुमार, उमेश, गोपाल, अजरूद्दीन, सूरज, रूपाराम, विष्णु, संदीप, ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि बीकानेर शहर में जुआ, सट्टा व नशे की लत लगातार बढ़ रही है। पूर्व में जस्सूसर गेट सहित अन्य इलाकों में अवैध नशा बरामद किया जा चुका है।


Share This News