ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20240608 WA0291 मंत्री गोदारा ने लाडेरा 33 केवी सब स्टेशन का किया लोकार्पण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

किसानों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति करवाई जाएगी सुनिश्चित- गोदारा
Thar पोस्ट न्यूज। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को लाडेरा में 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि लाडेरा में ग्रामीणों की 33 केवी सब स्टेशन की विलम्बित मांग के पूर्ण होने से इस क्षेत्र में वोल्टेज कमी की समस्या का समाधान हो सकेगा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि इस जीएसएस के निर्माण से मालासर,लाडेरा, गैरसर, कतरियासर , डाण्डूसर, मौलानिया सहित आसपास के क्षेत्र में विद्युत वोल्टेज में कमी और वोल्टेज उतार चढ़ाव की समस्या से निजात मिलेगी। मंत्री गोदारा ने कहा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नियमित होने से किसानों को खासी राहत मिल सकेगी। क्षेत्र के किसान पूरी क्षमता के साथ पैदावार ले सकेंगे। कृषि कनेक्शन के साथ-साथ घरेलू विद्युत आपूर्ति में भी सुधार होगा।

उन्होंने बताया कि आर डी एस एस योजना के तहत इस 33 केवी जीएसएस का निर्माण करवाया गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा इस सबस्टेशन के निर्माण पर श्री गोदारा का आभार व्यक्त किया। गोदारा ने कहा कि हर घर को गुणवत्ता परक बिजली और शुद्ध पेयजल आपूर्ति मिल सके, इस दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। बम्बलू और आसपास के गांवों में भी 33 केवी जीएसएस कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूर्ण होने पर इन्हें आम जन को समर्पित किया जाएगा।


जीएसएस के लोकार्पण कार्यक्रम में जोधपुर डिस्कॉम से अधिशासी अभियंता गिरधारी लाल सियाग, सहायक अभियंता निमिष लखनपाल, कनिष्ठ अभियंता धीरज व एल एन टी टीम के अधिकारी तथा आर डी एस एस के सहायक अभियंता रोहित गही सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share This News