ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240607 WA0283 डेहरूमाता मंदिर में पाटोत्सव की तैयारियां पूर्ण Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नाल रोड़ स्थित डेहरू माता मंदिर में डेहरू माता सेवा समिति द्वारा पाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । जिसकी तैयारियों की बैठक डेहरू माता मंदिर में रखी गई। मीडिया प्रभारी उमेश पुरोहित ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम कुमार पुरोहित ने की।
संस्था अध्यक्ष पवन पुरोहित ने बताया कि इस आयोजन में हजारों भक्तो के आने का अनुमान है।सुबह प.नथमल जी पुरोहित के आचार्यत्व में दुर्गा के पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी और शाम को भक्ति संध्या एवं सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा। उत्सव के दूसरे दिन माता जी का अभिषेक पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।


कार्यक्रम संयोजक जेठाराम पुरोहित ने बताया कि डेहरू माता मंदिर निर्माण को एक वर्ष पूर्ण होने की खुशी में डेहरू माता मंदिर सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय पाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसकी तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया।


कार्यक्रम के समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए संस्था के सदस्यों द्वारा गाँव,ढाणी,राज्य के शहर एवं देश के अन्य राज्यों में रह रहे पुरोहित एवं ओझा समाज के सदस्यों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।उन्होंने कहा कि सभी को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया है।


बैठक में रूपाराम,रामरतन, सुनील,मास्टर पवन,श्याम,रामेश्वर,एड.रमेश पुरोहित,अनिल पुरोहित,सुरेंद्र ओझा,नागु भा,सत्यनारायन,राजू महाराज,अरविन्द व्यास,रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।


Share This News