ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240607 WA0255 scaled बीकानेर में मथेरण चित्र शैली का मिलेगा प्रशिक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

मथेरन चित्र शैली का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 13 से 28 जून तक
विधायक व्यास ने किया पोस्टर का विमोचन
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजस्थान ललित कला अकादमी एवं कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा बीकानेर की मथेरन चित्र शैली का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 13 से 28 जून तक राजकीय उच्च शिक्षा संस्थान (आईएएसई) में आयोजित होगा।
बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके उन्होंने कहा कि बीकानेर की लोक कलाओं की देशभर में विशेष पहचान है। ऐसे
शिविर के माध्यम से युवाओं को बीकानेर की इस कला को सीखने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अकादमी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करें।
इस दौरान मूलचंद महात्मा, डॉ. मोना सरदार डूडी, कमल किशोर जोशी, सुनील दत रंगा, कृष्ण चंद्र पुरोहित और दिनेश नाथ आदि उपस्थित थे।
राजस्थान ललित कला एकेडमी के सचिव रजनीश हर्ष ने बताया कि बीकानेर की मथेरन कला बीकानेर की बहुत पुरानी कला है। यह आज लुप्त हो रही है। इस कलात्मक धरोहर को जीवित रखने के प्रयास के तहत यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है।


शिविर के दौरान मूलचंद महात्मा द्वारा माथेरन कला की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. डूडी शिविर समन्यवक, कमल किशोर जोशी तथा सह सयोजक सुनील दत्त रंगा होंगे।


Share This News