ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 21 एक युवक की हत्या, दो महिलाओं सहित छःसात अन्य लोगों द्वारा पीटने का मामला दर्ज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के जेएनवीसी थाना में एक युवक को दो महिलाओं सहित छःसात अन्य लोगों द्वारा पीट-पीटकर मार देने और हत्या के बाद जबरन शव को जलाने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है।

थाना पुलिस के अनुसार कोलायत निवासी संतोष देवी ने थाना में जरिए इस्तगासा परिवाद दिया की प्रार्थीया के भाई पर शिववाड़ी निवासी पुष्पा पत्नी मुकेश जाति कांजर, विक्की पुत्र मुकेश, कांता पुत्री आलुराम, कुमार पुत्र कांता, बबलु पुत्र गोबर राम, अनिल पुत्र आलुराम व दो-तीन अन्य द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद पिटाई से उसकी मृत्यु हो गई। आरोपियों द्वारा शव को भी जबरन जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित छः लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही 2-3 अन्य लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच जेएनवीसी थाना के कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई नरेन्द्र कुमार को सौंपी गई है।


Share This News