ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240603 WA0173 scaled कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली पानी की समुचित व्यवस्था हो - कल्ला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। गर्मी में पानी की किल्लत से जलमाफिया पनपे, सरकारी टैंकर से पहुंचाए पानी – यशपाल। भीषण गर्मी के मौसम में बीकानेर में अघोषित बिजली कटौती, और पानी की किल्लत को लेकर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से वार्ता करने पहुंचा।

वार्ता के दौरान पूर्व काबीना मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि जिस तरह से इस बार गर्मी का प्रकोप है इसको देखते हुए आमजन को कोई असुविधा न हो उसकी समुचित व्यवस्था की जाए लगातार बिजली की अघोषित कटौती ने आमजन को गर्मी में बेहाल कर दिया है उसको तुरंत प्रभाव से रोका जाए क्योंकि बहुत से लोग गर्मी का शिकार हो चुके है जो की सही नही है

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की नहर बंदी ना होने के बावजूद भी पानी की किल्लत होना समझ से परे है या फिर किसी अधिकारी की मिलीभगत से जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है क्योंकि पानी जीवन का आधार है और हर व्यक्ति इसके लिए हर तरीके से इंतजाम करता है और इसी का फायदा जल माफिया वाले उठा रहें है तुरंत प्रभाव से पानी की किल्लत कैसे हुई उसकी जांच करवाई जाए साथ ही जिन इलाकों में पानी नहीं है वहा सरकारी टैंकरों से पानी पहुंचा कर आमजन को राहत देने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए जिला कांग्रेस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने को तैयार है लेकिन अगर फिर भी बिजली पानी की समस्या के समाधान ना हुआ तो मजबूरन जिला कांग्रेस को आंदोलन करने पर उतारू होना पड़ेगा।

शिष्टमंडल में ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, महासचिव मनोज किराडू, राहुल जादुसंगत, आरिफ भुट्टो शामिल थे। जिला कलैक्टर ने शिष्टमंडल को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Share This News