ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 गैस सिलेंडरों के दाम में फिर हुई कमी, लेकिन... Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश मे सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों के द्वारा एलपीजी सिलेंडरों के दाम में लगातार तीसरी बार कटौती की गई है. इस तरह चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद एलपीजी सिलेंडरों के दाम में अब तक 3 बार कमी आ चुकी है। सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आज से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में लगभग 70 रुपये तक की कटौती की गई है. हालांकि इस कटौती का लाभ सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर ही मिलेगा. घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 69.50 रुपये कम होकर 1676रुपये रह गए हैं. इससे पहले अप्रैल महीने में दाम में 19 रुपये की कटौती की गई थी और वह कम होकर 1,745.50 रुपये पर आ गया था. इसी तरह कोलकाता में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,787 रुपये में मिलेंगे. मुंबई के लोगों को इस बड़े सिलेंडर के लिए अब 1,629 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि चेन्नई में इनकी कीमतें अब 1,840.50 रुपये होंगी।


Share This News