ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240530 182410 बीकानेर में तीन हिस्ट्रीशीटरों के मकानों पर बुलडोजर, जिला पुलिस का एक्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की जिला पुलिस ने आज तीन हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई करते हुए उनके मकानों पर बुलडोजर चला दिए। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर सतार खांन व उनके पुत्रों के भुट्टों के बास स्थित मकान तथा मुक्ता प्रसाद थाना के हिस्ट्रीशीटर महेन्द्र विश्नोई व सीताराम कस्वां के एम पी कॉलोनी स्थित मकानों पर बुलडोजर चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान मुक्ताप्रसाद व सदर थाना पुलिस के थानाधिकारी मय जाब्ता मौजूद रहे। तीनों ही हिस्ट्रीशीटरों पर बीछवाल, जेएनवीसी, सदर व नयाशहर थाने में मारपीट, आम्र्स एक्ट,आबकारी एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास के मामले दर्ज है। गौतम ने बताया कि सतार खानं हार्डकोर तस्कर है। जिसके परिवार में अलग अलग धाराओं में 20 प्रकरण दर्ज है। वहीं सीताराम कस्वां पर आम्र्स एक्ट एवं जघन्य धाराओं में 9 मामले तथा महेन्द्र विश्नोई पर भी जघन्य धाराओं में 14 प्रकरण दर्ज है। ऐसे हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई जारी रहेगी।


Share This News