ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 95 10वीं का रिजल्ट कल आएगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। लाखों बच्चों की बेसब्री कल खत्म हो जाएगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट बुधवार शाम पांच बजे घोषित किया जाएगा। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही 10 लाख बच्चों का इंतजार खत्म हो जाएगा। बोर्ड सेक्रेटरी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रशासक व संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा रिजल्ट जारी करेंगे। दसवीं में 10 लाख 62 हजार 341 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड है। इनकी परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च के बीच हुई थी। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा था। यह रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 50 दिन बाद जारी किया गया। इस साल लोकसभा चुनाव के कारण देरी हुई और रिजल्ट करीब 60 दिन बाद जारी होगा।

20 मई को राजस्थान बोर्ड ने एक साथ 12वीं साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स का रिजल्ट घोषित किया था। ये रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहा।


Share This News