ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240527 130115 रेड अलर्ट जारी, 23 जिलों के लिए 4 दिन बहुत भारी, धूप में नहीं निकले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के 23 जिलों के लिए आगामी 4 दिन भारी है। मौसम विभाग की माने तो गर्मी से राहत मिलने के आसार दूर- दूर तक नहीं है. कुछ दिनों तक भयंकर लू का दौर जारी रहेगा। राजस्थान में एक से दो डिग्री तक पारा और बढ़ेगा। अगले दो दिन प्रदेश के 23 जिलों के लिए रेड अर्लट जारी किया गया है। हालांकि 29 मई से पूर्वी राजस्थान और 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

आगामी कुछ दिनों के लिए अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 मई के लिए अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर और जोधपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में उष्ण लहर से लेकर अति उष्ण लहर चल सकती है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में उष्ण लहर चलने की संभावना है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही और उदयपुर के लिए गर्मी का येलो अर्लट जारी किया गया है।

27 मई को राजस्थान के अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर और जोधपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही और उदयपुर के लिए गर्मी का येलो अर्लट जारी किया गया 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 28 मई को राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर उष्ण लहर से अति उष्ण लहर चलने की संभावना है। वहीं अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, करौली, कोटा, सवाई माधापुर, सीकर, हनुमानगढ़, टोंक, जालोर और पाली में उष्ण लहर चलने की संभावना है। 28 मई को झालावाड़ जिले के लिए भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर, झूंझुनूं और सीकर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।


Share This News