ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240525 180918 महापौर के निर्देशों के बाद बीकानेर में व्यस्ततम स्थानों पर टेंट की व्यवस्था Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आज से शुरू हुए नौतपे के कारण तापमान अत्यधिक बढ़ने के आसार हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसी के मद्देनजर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के निर्देशों के बाद नगर निगम द्वारा सांखला फाटक, कोटगेट फाटक, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास स्थित बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर टेंट लगाकर राहगीरों के लिए छाया की व्यवस्था की है। महापौर ने इन टेंट के साथ बैनर के माध्यम से गर्मी और लू से बचने के उपाय भी आमजन में प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।


महापौर का कहना है की जलवायु परिवर्तन के कारण इस वर्ष रिकॉर्ड गर्मी देखी गई है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बचाव के लिए मेरी सभी बीकानेरवासियों से अपील है को अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते रहें।

मुख्य बाजारों और रेलवे फाटक के पास जहां राहगीरों को रुकना पड़ता है वहां टैंक के माध्यम से छाया की व्यवस्था की गई है। फायर ब्रिगेड की सहायता से लगातार सड़कों पर जल छिड़काव भी किया जा रहा है। निगम प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है परंतु इस गर्मी को देखते हुए जनमानस को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। साथ ही आपके घरों, वृक्षों पार्क इत्यादि में पशु पक्षियों के लिए भी निगम द्वारा पानी तथा पलींडों की व्यवस्था की जा रही है।

आप सभी भी अपने आस पास राहगीरों तथा पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था जरूर रखें।
महापौर का यह नवाचार जनमानस में चर्चा का विषय है। जिसकी सराहना की जा रही है। आयुक्त अशोक कुमार असीजा ने बताया की महापौर महोदया के निर्देशानुसार कुछ चिन्हित स्थानों पर जहां राहगीरों का आवागमन ज्यादा है, वहां टेंट के माध्यम से छाया की व्यवस्था की गई है। आमजन तथा पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के भी निर्देश मिले हैं। वह भी व्यवस्था की जा रही है।

निगम लगातार बीकानेर की जनता को राहत देने के लिए प्रयासरत है। हमारी इमरजेंसी सेवाएं मुस्तैद है। मैं आशा करता हूं महापौर महोदया तथा निगम प्रशासन की इस मुहिम में आमजन का सहयोग मिलेगा और आशा करता हूं सभी बीकानेरवासी स्वस्थ रहें और गर्मी से बचे रहें।


Share This News