ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 87 बीकानेर : गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240525 222916 बीकानेर : गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
पुलिस गिरफ्त में समूहिक दुष्कर्म के आरोपी।

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के तीन आरोपियों को मामला दर्ज होने के 48 घंटें में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी चूरू जिले के सांडवा थाना इलाके के निवासी है। बाड़मेर जिले के शिव तहसील की एक महिला ने पुलिस अधिकारियों के सामने उपस्थित होकर बताया कि बाड़मेर से आई और कतरियासर धोक लगाने जा जा रही थी। लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची तो कालू उर्फ नानूराम पुत्र पदमाराम ने फोन कर म्यूजियम चौराहे पर बुलाया। टैक्सी से वहां पहुंची तो वह बाइक पर ले गया। साथ में दो और व्यक्ति थे। तीनों ने भारतमाला रोड के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। पैसे छीन लिये और वहीं छोड़कर भाग गये। मारपीट की।

सीओ गंगाशहर शालिनी बजाज के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी जसवीर कुमार उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीगण कालु जाट व दो अन्य व्यक्तियो की तलाश शुरू की गई। आरोपीगण की बीकानेर शहर में तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये, कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया।

जानकारी मिली कि आरोपीगण गांव सोनियासर उदयकरणोतान के है जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ता के द्वारा गांव सोनियासर उदयकरणोतान पहुचकर मुल्जिम कालू उर्फ नानूराम पुत्र पदमाराम जाति मेघवाल निवासी गांव सोनियासर उदय करणोतान पुलिस थाना साण्डवा जिला चुरु व आसूराम पुत्र पुसाराम जाति मेघवाल निवासी सोनियासर उदय करणोतान पुलिस थाना साण्डवा जिला चुरु को दस्तयाब किया गया।

तीसरा आरोपी ओमप्रकाश गांव में नहीं मिला। तकनीकी सहायता से पता चला, आरोपी ओमप्रकाश हिसार से सूरत (गुजरात) की तरफ फरार होने जा रहा है। ऐसे में राजगढ रेल्वे स्टेशन के पास से आरोपी ओमप्रकाश पुत्र हरुराम जाट को दबोच लिया गया। आरोपीगण को अनुसंधान अधिकारी सीओ शालिनी बजाज के समक्ष पेश कर गिरफ्तार किया। न्यायालय मे पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त की।


Share This News