ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 72 एसबीआई सहित प्रमुख बैंकों ने जारी किया अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। ऑनलाइन ठगी के मामले तेज़ी से बढ़े है। इसके चलते सभी प्रमुख बैंकों ने अलर्ट जारी किया है। डिजिटल बैंकिंग की रफ्तार काफी तेजी हो गई है। बहुत सारे लोग अब बैंक ब्रांच जाने की बजाय डिजिटल बैंकिंग का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, उसी अनुपात में बैंकिंग फ्रॉड करने वालों की संख्या भी बढ़ी है। साइबर फ्रॉड रोज नए—नए तरीके इजाद कर बैंकिंग फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों बैंकिंग फ्रॉड के बढ़ते मामाले को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत कई बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए एलर्ट जारी किया है। 

एसबीआई ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया: “यह देखा गया है कि फ्रॉड एसबीआई रिवॉर्ड पॉइंट्स को भुनाने के लिए एसएमएस या व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेज रहे हैं। कृपया ध्यान दें कि एसबीआई कभी भी एसएमएस या व्हाट्सएप पर लिंक या अवांछित एपीके फाइल नहीं भेजता। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या अज्ञात फ़ाइलें डाउनलोड न करें।”

एपीके क्या है? धोखाधड़ी से बचने के लिए एपीके फाइलें एंड्रॉइड इकोसिस्टम को प्ले स्टोर पर तीसरे पक्ष के मोबाइल एप्लिकेशन और नियंत्रण करने की भी अनुमति देता है और हैकर्स के लिए एपीके इंस्टॉल करके या वैध एप्लिकेशन को ट्रोजन करके ग्राहकों के एंड्रॉइड डिवाइस को हैक करने में मदद करता है।

आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के से बचने की चेतावनी दी है। बैंक ने ग्राहकों को ईमेल, व्हाट्सएप और अन्य माध्यम से भेजे जा रहे फर्जी लिंक और फाइल पर नज़र रखने के लिए आगाह किया है। बैंक ने एक मेल में कहा, “सतर्क रहें और सुनिश्चित करें कि आप अपने मोबाइल में अविश्वसनीय स्रोतों से कोई संदिग्ध/दुर्भावनापूर्ण एप्लिकेशन इंस्टॉल न करें। आईसीआईसीआई बैंक कभी भी अपने ग्राहकों को कोई एसएमएस/व्हाट्सएप संदेश नहीं भेजता है, जिसमें उन्हें किसी विशेष मोबाइल नंबर पर कॉल करने या कोई एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है।


Share This News