ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240521 WA0269 scaled बीकानेर में 300 kg घी को सीज किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्यवाही जारी
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत मंगलवार को जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मैसर्स अग्रवंशी, मैसर्स मगनी राम भीखम चंद, मैसर्स डेयरी रामजी, मैसर्स मारवाड़ पनीर उद्योग और मैसर्स रामा मोदी पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मैसर्स मगनी राम भीखम चंद की फर्म पर बिना लेबल के 15 किलोग्राम वजनी घी के 20 पीपे रखे थे। इनमें से नमूना लेने के पश्चात शेष लगभग 300 घी को सीज किया गया। इसके अलावा मावा मिठाई, पनीर, गुलाब जामुन, घी, दूध, दही आदि के कुल 12 नमूने लिए गए। जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News