ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 3 परिवार पर फेंका एसिड, हमले में दो बच्चों सहित चार जने झुलसे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के नोखा में दो भाइयों में संपत्ति को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक भाई ने देर रात अपने घर पर सो रहे छोटे भाई के परिवार पर एसिड फेंक दिया। हमले में बच्चों, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। झुलसे हुए एक परिवार के चारों सदस्यों को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। यह मामला नोखा मंडी की कर्मचारी कॉलोनी का है।

इस घटना के बाद झुलसे हुए अशोक कुमार, राधा, मनदीप और अंकिता को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां डॉक्टर्स ने इलाज शुरू किया।

थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य काकड़े का कहना है, इस मामले की अभी जांच चल रही है। भाइयों में संपत्ति को लेकर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। इसके चलते गुस्साए भाई ने देर रात को अपने घर में सो रहे दूसरे भाई के परिवार पर एसिड से हमला कर दिया। 

खिड़की से फेंका


एसिड अटैक में गंभीर रूप से झुलसे अशोक कुमार का कहना है, हम सो रहे थे। रात को लगभग ढाई बजे खिड़की में से तेजाब फेंका गया। जलन महसूस होने पर नोखा हॉस्पिटल गए। वहां से बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।


Share This News