ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20240518 185809 बैंकिंग के भीष्म पितामह- बैंकर एन वाघुल का निधन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बैंकिंग के भीष्म पितामह माने जाने वाले दिग्गज बैंकर एन वाघुल (N.Vaghul) का स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण शनिवार दोपहर को निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वह 88 वर्ष के थे। वाघुल ने बैंकिंग उद्योग में कई शीर्ष पदों पर काम किया।   स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

पद्म भूषण से सम्मानित

वाघुल का अंतिम संस्कार शाम को चेन्नई में होने की उम्मीद है। उन्हें 2006 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक में एक अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह 1981 में 44 साल की उम्र में बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने। अन्य बैंकों में रहते हुए उन्होंने नए आयाम स्थापित किए।


Share This News