ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 67 30 करोड़ की टैक्स चोरी के लिए आयकर विभाग का छापा, 16 किलो सोना और 70 लाख नकदी बरामद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। जयपुर में एआरएल ग्रुप और अक्षत बिल्डर्स पर आयकर विभाग की छापेमारी आज तीसरे दिन भी जारी रही, सवेरे की गई कार्रवाई में विभाग की टीमों को दोनों ग्रुप के संचालकों के पास करोड़ों रुपए के दस्तावेज मिले हैं। आयकर विभाग की टीम आज एक और बैंक लॉकर खोलेगी। अब तक टीम ने 13 में से 12 लॉकर खोलकर सोना और नकदी जब्त कर ली है। गुरुवार सुबह से आयकर विभाग ने ग्रुप के 11 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी, जिसमें आज तीन ठिकानों पर सर्च समाप्त हो चुका है। फिलहाल 8 जगहों पर सर्च जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में छापेमारी के दौरान 8 लॉकरों से 16 किलो से अधिक सोना और 4 लॉकरों से निवेश के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा 6 अलग-अलग स्थानों से 70 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं और 50 करोड़ से अधिक के शेयर मिले हैं।


Share This News