ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 62 ट्रैफिक पुलिस की होगी छुट्टी!  AI संभालेगा पूरा काम! चालान काटने से लेकर कागज देखने तक के कार्य Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश मे अब यातायात व्यवस्था हाईटेक होने जा रही है। इसकी शुरुआत 25 मई से हो रही है। उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम के परिवहन विभाग ने ट्रैफिक मैनेजमेंट को पूरी तरह से ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के हवाले करने का फैसला कर लिया है। राज्य में अब ट्रैफिक का संचालन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए होगा और इसमें इंसान का हस्तक्षेप बेहद कम होगा। सिक्किम परिवहन विभाग ने गुरुवार को इसका ऐलान करते हुए बताया कि 25 मई से नई व्यवस्था लागू की जाएगी। अन्य राज्यों में भी यह व्यवस्था निकट भविष्य में लागू हो जाएगी।

यह है उद्देश्य : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से ट्रैफिक मैनेज कराने का उद्देश्य नियमों के उल्लंघन के मामलों में कमी लाना और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार सख्ती लाना है। विभाग के अनुसार नई व्यवस्था में सॉफ्टवेयर अपने आप सभी कागजातों की जांच करेगा और उल्लंघन करने वालों को चालान भी भेजेगा।

परिवहन विभाग की तरफ से कहा गया “ट्रैफिक मैनेजमेंट को आधुनिक बनाने के लिए और ट्रैफिक संचालन की सटीकता और क्षमता बढ़ाने के लिए सिक्किम सरकार आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत कर रही है।”

सभी कागजात तैयार रखें

परिवहन विभाग के नोटिस के अनुसार सभी वाहन मालिकों को हर तरह के कागजात तैयार रखने के लिए कहा गया है। सरकारी वाहनों के मालिकों को भी सभी तरह के सर्टिफिकेट अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। ई-चालान से होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद को जिले के एसपी या आरटीओ के पास सुलझाया जा सकता है।


Share This News