ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240513 WA0214 प्रत्येक कार्मिक को सौंपी जिम्मेदारी, संभागीय आयुक्त की पहल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

कार्यालयों में प्रत्येक कार्मिक के नाम से लगेगा पौधा, संबंधित कार्मिक ही करेगा रख-रखाव
संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाद सभी दफ्तरों में होगा लागू
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने नवाचार करते हुए संभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने ऑफिस में एक-एक गमला लगाने और इसकी नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। संभागीय आयुक्त कार्यालय में इसकी शुरुआत लगभग एक माह पूर्व हो चुकी है और यहां संभागीय आयुक्त सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम से गमले लगाकर इन पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी की नाम पट्टिका भी लगाई गई है। प्रत्येक पौधे का रखरखाव संबधित कार्मिक द्वारा नियमित रूप से किया जाता है। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इसका उद्देश्य है कि कार्मिकों को ऑफिस के प्रति लगाव हो और पर्यावरण संरक्षण में उनका योगदान हो सके। इससे कार्यालयों की खूबसूरती में भी इजाफा होगा।

उन्होंने बताया कि अब तक खनिज, कॉलोनाइजेशन और पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों ने यह पहल कर दी है और कार्मिकों के नाम से गमले लगा दिए हैं। अब सभी विभागों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। सोमवार को आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में भी अधिकारियों को यह निर्देश निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।


Share This News