ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 47 सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित, इतने प्रतिशत रहा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा। करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। इन सभी विद्यार्थियों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है। बोर्ड के अनुसार इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।

लड़कियों का पास प्रतिशत जहां 91.52 रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 और ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 50.00 रहा है । छात्र अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर होम पेज पर, CBSE 12th Result Direct Link पर क्लिक रिजल्ट की डिजीटल कॉपी देख सकते हैं।

बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 7126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल कुल पास प्रतिशत 87.98 रहा है वहीं पिछले साल (2023) का कुल पास प्रतिशत 87.33 रहा था. यानी इस साल परिणामों में 0.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।


Share This News