ताजा खबरे
कोलायत मेला : मंडल रेल प्रबंधक ने किया कोलायत स्टेशन का निरीक्षणबीकानेर : इन इलाकों में जलापूर्ति समय में हुआ बदलावनगर निगम ठेका आवंटन की जांच के लिए ACB पहुंचा मामलापुलिस एएसआई का निधन होने से शोक6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन
bacf26a4a72019e6a021268c1b46f9c91715393661513743 original बागेश्वर धाम राजस्थान में, यहां होगी श्रीहनुमन्त कथा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के सांचौर में 5 दिवसीय हनुमंत कथा कार्यक्रम को लेकर बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सांचौर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि 5 दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान दिव्या दरबार का आयोजन होगा. इसमें आम जनमानस की भौतिक समस्याओं का रास्ता निकलेगा. बागेश्वर धाम सरकार ने आगे कहा कि यदि देश और राजस्थान का युवा और राजस्थान के वीर जाग गए तो भारत हर दिलों के अंदर हिंदू राष्ट्र बनेगा. उन्होंने कहा की देश अंदर 125 बार से अधिक बार संविधान में संशोधन हुआ है और एक बार हिंदू राष्ट्र के लिए संविधान में संशोधन हो जाए तो इसमें कोई बुराई नहीं है.वहीं कांग्रेस की तरफ बीजेपी समर्थक होने के आरोप पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा अपनी-अपनी भावना है कहने में कोई कुछ भी कह सकता है. लेकिन हम सिर्फ हनुमान जी की जय जयकार में विश्वास रखते हैं।


Share This News