ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20240510 WA0266 scaled केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उद्यमियों के साथ विकसित बीकानेर की परिकल्पना पर की चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर स्थापना दिवस पर उद्यमियों के साथ विकसित बीकानेर की परिकल्पना पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से चर्चा। 537 वे स्थापना दिवस पर विकसित बीकानेर की परिकल्पना पर सार्थक चर्चा हुई।

इस कार्यक्रम के आयोजक युवा उद्यमी पंकज अग्रवाल ने बताया आज अक्षय तृतीया के अवसर पर होटल बसंत विहार पैलेस में इस कार्यक्रम के माध्यम से बीकानेर के इतिहास को लेकर किस तरह से बीकानेर के विकास में हर व्यक्ति सहभागी बन सके इस पर प्रमुख प्रबुद्धजनों, उद्योगपतियों, प्रवासी बीकानेर वासियों के साथ चर्चा हुई।

इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारा प्रयास है विकसित बीकानेर की परिकल्पना में हर आम आदमी की भागीदारी रहे इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने सुझाव रखे इन सुझावों पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के माध्यम से सरकार हमारे विकसित बीकानेर के सपने में भागीदार बने और ये परिकलना साकार हो सके इस पर चर्चा हुई केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उधमियों से चर्चा में कहा आज पब्लिक पार्क, अभिलेखागार, ओरण संरक्षित, संस्कृति, स्वच्छता, धरोहर संरक्षण, एनर्जी पार्क, रेलवे फाटक, सूरसागर, सिरेमिक, सौर ऊर्जा, मंदिर जीर्णोधार, चिकित्सा, यातायात, उद्योग विकसित, हवाई संपर्क, अतिक्रमण, जैसे शहर के प्रमुख मुद्दों पर सुझाव मिले है और इन सुझावों में हर विषय पर होमवर्क कर बीकानेर के विकास के लिए कार्य करेंगे मेघवाल ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कालखंड में सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राथमिकता रहेगी और इस कालखंड में विकसित बीकानेर के सपनों को पंख लगेंगे मेघवाल ने अपनी बात दुष्यंत के शेर के साथ बीकानेर का नाम जोड़ते हुए “हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए, सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं मेरी कोशिश है कि बीकानेर की सूरत बदलनी चाहिए” के साथ अपनी बात रखी।

आज के इस कार्यक्रम में डॉ चंद्रशेखर पारीक, डॉ प्रताप सिंह, जयकिशन अग्रवाल, विनोद बाफना, डॉ रवि कुमार भनोत, इंदु सोलंकी, निमेश सुथार, डॉ पुखराज साध, विनोद भोजक, डॉ वैभव सचदेवा, डॉ एन. डी यादव, नंद व्यास, हेमन्त व्यास, डॉ जेपी सिंह, संदीप मकवाना, अनिरुद्ध मूंधड़ा, भुवनेश श्रीमाली, पवन व्यास, डॉ देवकिशन सारस्वत, लक्ष्मण मोदी, गोपाल सिंह, मुदित बोथरा, नितिन गोयल, रितेश व्यास, रवि गहलोत, सिद्धार्थ क़ुलरिया, अरविंद मूंधड़ा, वैभव अग्रवाल, गौरव जैन ने सुझाव रखे।


Share This News