IMG 20231123 090506 30 लाइन लगाकर नहीं खड़ा होना पड़ेगा मरीजों को, ऑनलाइन होगी सेवाएं Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सरकारी अस्पतालों में अक्सर देखा जाता है कि डॉक्टरों के चैंबर के बाहर मरीजों की लाइन लगी रहती है। केवल डॉक्टरों के चैंबर के बाहर ही नहीं, बल्कि कई तरह की जांच कराने और उनकी रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए भी मरीजों या उनके परिजनों को कई घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। लाइनों में खड़े रहने से मरीज और उनके परिजनों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए राजस्थान में चिकित्सा विभाग अब ऐसा मैकेनिजम स्थापित करने में जुटा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा सिस्टम बदल जाएगा। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को ऑनलाइन करने का प्रयास कर रही है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


Share This News