IMG 20231123 090506 24 गर्मी का सितम, बाड़मेर रहा सर्वाधिक गरम, बीकानेर में लू, प्रदेश चपेट में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। गर्म लू ने राजस्थान को अपनी चपेट में ले चुके हैं। गत 24 घंटों में बाड़मेर पूरे देश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं प्रदेश के शेष इलाकों में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री के बीच ही बना हुआ है। बाड़मेर 45.2, जैसलमेर 44.5, फलौदी 44, चूरू 43.4, जयपुर 44.1, बीकानेर, 43.6, गंगानगर 44.2, धौलपुर 43.8, करौली 43.3, डूंगरपुर 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा है।

जयपुर भीषण गर्मी है, जिसने लोगों को घर से बाहर निकलने से रोक रखा है। यही हालात राजस्थान के अन्य इलाकों में हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 मई तक जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर में हीट वेव चल सकती है।


Share This News