ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 28 गर्मी : सभी स्कूलों में 12 बजे तक समाप्त होगा शैक्षणिक कार्य, जिला कलेक्टर ने जारी किये आदेश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव के मौसम को देखते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले के कक्षा 12 वीं तक के समस्त राजकीय और निजी विद्यालयों का शैक्षणिक कार्य दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से समाप्त करने के आदेश दिए हैं।

जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार भीषण गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य में यह आदेश जारी किए गए हैं,सभी राजकीय और गैर राजकीय विद्यालय इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय या गैर राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आदेश आगामी आदेश तक प्रभाव में रहेंगे।


आदेशों की पालना के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा तथा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा) को भी निर्देशित किया गया है।
‌


Share This News