ताजा खबरे
IMG 20240507 WA0177 जिला कलेक्टर ने उड़ाया चंदा और दी शुभकामनाएं, आकाशां में उड़े म्हारो चंदो लखमीनाथ म्हारी सहाय करें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240507 WA0175 जिला कलेक्टर ने उड़ाया चंदा और दी शुभकामनाएं, आकाशां में उड़े म्हारो चंदो लखमीनाथ म्हारी सहाय करें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IG bikaner

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नगर के 537वें स्थापना दिवस जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर के सामने स्थित गणेश मंदिर में ‘चंदा उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर), उम्मेद सिंह रतनू, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया, मिनिएचर आर्टिस्ट महावीर स्वामी, सहायक निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा सहित आमजन ने परंपरागत चंदा उड़ाकर नगर की खुशहाली की कामना की। अपनी प्राचीन परंपरा को निभाते हुए अतिथियों ने ‘आकाशां में उड़े म्हारो चंदो-लखमीनाथ म्हारी सहाय करे, सदा खुसाली रेवे शहर में-अन्न धन रो भंडार भरे’
तथा ‘गवरा दादी पून दे- टाबरियो रो चंदो उड़े’, और ‘बोई काटा है’
गीत गाकर चंदे उड़ाये।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि अतिथियों ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं अशोक व्यास तथा भंवरलाल टाक, चंदा कलाकारों बृजेश्वर व्यास, अनिल बोड़ा, कृष्ण चंद्र पुरोहित, गणेश व्यास, अभिषेक बोड़ा, हरेंद्र बोड़ा, भानु प्रताप आचार्य, अभिषेक पुरोहित, चंद्रमोहन हर्ष, मोहित पुरोहित, आदित्य पुरोहित, राम भादाणी, कमल किशोर जोशी, रवि उपाध्याय, लोकेश व्यास, भंवर लाल व्यास, शंकर लाल व्यास, पेंटर धर्मा, मुकेश जोशी, निर्मल सुथार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश ने कहा कि बीकानेर की संस्कृति और यहां की परंपरा अपने आप में मिसाल है।यहां के चंदा कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से इस संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास किया है।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने नगर के 537 में स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन अपने आप में अलहदा हैं।
इस दौरान श्रीरतन तंबोली, अशोक सोनी, शिव चंद तिवाड़ी, शिव प्रकाश सोनी, निर्मल आचार्य, विनोद महात्मा, हरि प्रकाश सोनी, श्रीराम शर्मा, शशि दरगड़, अनिल सोनी, एस.एन. आचार्य, शिव शंकर कुशवाहा, हेमन्त शर्मा, रुपाली जसमतिया, मुकेश जोशी घनश्याम महात्मा मौजूद रहे।
बुधवार को होगी सांस्कृतिक संध्या
जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सायं 7:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ पार्क में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें बीकानेर के स्थानीय तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के आमंत्रित कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी।


Share This News