ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220712 222522 3 बीकानेर : मेडिकल कॉलेज छात्र के साथ देर रात मारपीट, किराए पर विवाद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर की जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में किराए पर रह रहे मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के साथ कल देर रात उसके मकान मालिक ने अग्रिम किराए की राशि को लेकर मारपीट की। घायल छात्र को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र लूणकरणसर निवासी रोहन मेघवाल पवनपुरी में बीकानेर नर्सिंग होम के पीछे वीर सावरकर पार्क के पास किराए के मकान में रहता था। मकान मालिक ने उससे मकान खाली करवा लिया था। रविवार को वह वापस मकान पर गया, जहां अग्रिम किराए की बात को लेकर मकान मालिक और छात्र की आपस में कहासुनी हो गई।

छात्र का आरोप है कि मकान मालिक ने उसके साथ मारपीट की। साथी छात्र के साथ हुई मारपीट की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, मारपीट के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 


Share This News