ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220712 222522 2 सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिलाएं नज़र आई, वृद्धा की पेंशन पर हाथ साफ Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पाली जिले के एक बैंक में पेंशन के रुपये निकालने के बाद पास बुक में  एंट्री करवाने के दौरान एक वृद्धा के बैग के चीरा लगाकर किसी ने 25 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया, जिसकी शिकायत पीड़िता ने बैंक में की है। कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर बैंक में जाकर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं नजर आईं। पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

आशापूर्णा टाउनशिप में रहने वाली  मनोहर कंवर पत्नी लुणसिंह चारण शुक्रवार को पति की पेंशन लेने बैंक ऑफ बड़ौदा गई थी। वहां पर पेंशन के 25 हजार रुपये निकालकर उक्त राशि अपने बैग में रख ली। उसके बाद वो काउंटर पर एंट्री कराने के लिए लाइन में लग गई। इस दौरान किसी ने उनके बैग के कट लगाकर 25 हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़िता ने बैंक प्रबंधन से घटना की शिकायत की। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो संदिग्ध महिलाएं नजर आईं। आशंका है कि इन महिलाओं ने ही मौका देखकर वृद्धा के बैग के कट लगा उसमें से 25 हजार रुपये पर हाथ साफ किया है। पुलिस इन फुटेज के आधार पर इन संदिग्ध महिलाओं को तलाश में जुटी है।


Share This News