ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240120 122157 बीकानेर रेल मंडल: 10 करोड़ से ज्यादा टिकट चेकिंग में प्राप्त किया रिकॉर्ड राजस्व Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा ट्रेनों में बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट के साथ यात्रा करने तथा तय सीमा से अधिक सामान के साथ यात्रा की रोकथाम के लिया लगातार टिकट चेकिंग की जा रही है। इसके अंतर्गत समय समय पर विशेष अभियान भी चलाया जाता है। वर्ष 2023-24 में बीकानेर मंडल ने माह अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक कुल 10 करोड़ 98 लाख रूपए का राजस्व टिकट चेकिंग से प्राप्त किया। इस तरह मंडल ने उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य 10 करोड़ 60 लाख रुपए को समय सीमा में प्राप्त किया। ये राजस्व 2,62,191 मामलो से प्राप्त किए ।

टिकट चेकिंग में की जा रही सख्ती इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी जारी है। इस वर्ष माह अप्रैल 2024 में की गई टिकट चेकिंग में अनाधिकृत टिकट और अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के 24587 मामले दर्ज किए जिससे रेलवे को 01 करोड़ 11 लाख 34 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।


Share This News