IMG 20220726 123123 1 मां-बाप और बहन पर चाकु से हमला, पीबीएम में भर्ती Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240504 100443 मां-बाप और बहन पर चाकु से हमला, पीबीएम में भर्ती Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर में एक मानसिक अवसाद से गुजर रहे युवक ने अपने मां-बाप और बहन को चाकुओं से गोद दिया । तीनों को गंभीर घायल अवस्था में पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है । घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी लक्षित टाक को हिरासत में ले लिया है। आज सुबह यह घटना हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है आज पड़ोस के लोगों ने भी बताया है की राजेश का पुत्र लक्षित टाक मानसिक रूप से परेशान है तथा उसका इलाज भी चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जेएनवीसी निवासी राजेश उसकी पत्नी और बेटी को ट्रोमां सेंटर में भर्ती करवाया गया है। राजेश की छाती में चाकू से वार किए गए हैं, जबकि उसकी पत्नी के पेट में और बेटी के गले पर गहरे ज़ख्म है।


Share This News