IMG 20220712 222522 बीकानेर : सेक्सटार्शन का आरोप, महाजन थानाधिकारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के महाजन पुलिस थाने के एसएचओ और उसके रीडर को महिला से छेड़खानी और जबरन थाने में रोककर रुपये मांगने के आरोप में थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। महिला की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है महिला का आरोप है कि एसएचओ कश्यपसिंह और उसके रीडर कांस्टेबल सुनील कुमार ने उसे थाने में बेवजह रोका और छेड़खानी की।

एसपी तेजस्विनी गौतम ने दोनों पुलिसकर्मियों को थाने से हटाकर लाइन भेज दिया है।
पीड़िता की ओर से पूर्व में एसपी ऑफिस में पेश होकर परिवाद दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आईजी ओमप्रकाश के समक्ष पेश होकर घटनाक्रम बताया और परिवाद दिया। इसके बाद महाजन थाने के एसएचओ और रीडर को थाने से हटाकर पीड़िता के परिवाद पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट क्राइम अगेंस्ट वूमेन के सीओ अरविन्द को सौंपी गई है।


Share This News