IMG 20231123 090506 3 गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश मे तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में एक साथ 19 रुपए की कटौती की है। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर की क़ीमत में भी जल्द कटौती की जा सकती है। नई दरें आज से देश भर में प्रभावी भी हो गई हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती का असर राजस्थान में भी देखने को मिला है।

सूबे की राजधानी जयपुर में अब 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1767.50 रुपए का मिल रहा है। वहीं नई दरों के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर बीकानेर में 1802.50, श्रीगंगानगर में 1833.00, उदयपुर में 1844.50, अजमेर में 1720.00 रुपए है।


Share This News