ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 109 बीकानेर के समग्र विकास पर आधारित 'संवाद 2.0' कार्यक्रम 28 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला उद्योग संघ, व्यापार उद्योग मंडल, उद्योग भारती और बीछवाल उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में ‘संवाद 2.0’ ज़िला उद्योग संघ सभागार में रविवार, 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे रखा गया है। जिसमें ‘बीकानेर के समग्र विकास’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग और बीकानेर के विकास के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक अंशुमान सिंह, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, विधायक ताराचंद सारस्वत, लोक अदालत के अध्यक्ष महेश शर्मा, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष राम गोपाल सुथार, एस. पी. मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, डूंगर कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह शामिल होंगे। साथ ही बीकानेर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे।

अपनी स्थापना के 535 साल से ज़्यादा समय पूरा करने के बाद भी बीकानेर ज़िले का उतना विकास नहीं हो पाया है, जिसका ये हक़दार था। आख़िर बीकानेर के समग्र विकास में क्या-क्या बाधाएं आ रही हैं? इस ज़िले के विकास में किनका क्या योगदान हो सकता है?

बीकानेर संभाग मुख्यालय में औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति और आधारभूत संसाधनों के समुचित विकास के क्या पहलू हैं ? इस दिशा में राजनीतिक, प्रशासनिक और औद्योगिक संगठनों के द्वारा क्या प्रयास होने चाहिए? इन बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


Share This News