IMG 20220726 123123 9 शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी हैड कांस्टेबल नाैकरी से बर्खास्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के मामले में दस साल की सजा के बाद अजमेर पुलिस ने अाराेपी हैड कांस्टेबल काे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में एसपी देवेंद्र बिश्नाेई ने शनिवार काे अादेश जारी किए है। हैड कांस्टेबल वर्तमान में जेल में बंद है। एसपी बिश्नोई ने बताया कि ब्यावर के हैड कॉन्स्टेबल गोविंद राम को कोर्ट ने सजा सुनाई थी। तत्पश्चात शनिवार को उन्हाेंने आदेश जारी करते हुए आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वर्तमान मंें अाराेपी हैड कांस्टेबल पुलिस लाइन में तैनात था।


चार दिन पहले हुई थी दस साल की सजा
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या दो ब्यावर ने आरोपी हैड कॉन्स्टेबल गोविंदराम को 4 दिन पूर्व 10 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही 50 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया था। मामले में बिजयनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने हैड कॉन्स्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपी कॉन्स्टेबल ने महिला के घर में हुई चोरी की जांच के मामले में बहानेबाजी से घर आकर नजदीकियां बढ़ाई थी। फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।


Share This News