ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240426 WA0049 1024x576 2 भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240426 WA0049 1024x576 1 भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभाग के रायसिंहनगर-अनूपगढ़ मार्ग हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालो में 5 सदस्य एक ही परिवार के है। जिनमे 5 महिलाएं शामिल है।ओवरटेक करने के प्रयास में क्रूजर गाड़ी तथा ट्रोले की टक्कर हो गई। घटना के बाद ट्रोले का चालक फरार हो गया। गांव कीकरवाली के पूर्व सरपंच हनुमान प्रसाद गेदर केे पुत्र हेतराम (45) ने अपनी पत्नी सुनीता (42) और चार भाभियों लिछमा देवी(55) पत्नी कृष्ण लाल,विद्या देवी(40) पत्नी देवीलाल, कलावती देवी (48) पत्नी हंसराज और कांता (35) पत्नी मदन लाल के साथ गांव 86 जीबी जाने के लिए रमेश कुमार नाई (38) पुत्र शंकर लाल की क्रूजर किराए पर ली थी।

स्पीड ज्यादा होने कारण क्रूजर के ब्रेक नहीं लग पाए इस कारण उसकी ट्रोले से टक्कर हो गई। हादसा होते ही ट्रोला चालक मौके पर ही ट्रोला छोड़कर फरार हो गया।


Share This News