IMG 20231123 090506 101 कोटगेट व सांखला रेलवे फाटक को लेकर आई खबर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की सबसे विकराल समस्या को लेकर फिर खबर आई है। कोटगेट और सांखला रेल फाटक के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा रेलवे अंडर ब्रिज के लिए स्वीकृत कार्य राशि और कार्य आदेश के बावजूद कार्य चालू ना करने की स्थिति में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी और वरिष्ठ नेता कल 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे संभागीय आयुक्त से वार्ता करने जाएंगे। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बुलाकीदास कल्ला के नेतृत्व में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी आदि डीसी से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेसी पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, मंडल, विभाग और प्रकोष्ठों अध्यक्ष और कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।


Share This News