ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 10 बीकानेर में पुलिस सब इंस्पेक्टर बर्खास्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में एक एसआई को बर्खास्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए अफीम तस्करों का बचाने का प्रयास कर रहे पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने इसके आदेश जारी किये हैं।

जानकारी में रहे कि विगत माह बीकानेर के पांचू पुलिस थानाधिकारी रामकेश मीणा ने नाकाबंदी कर एक गाड़ी को रोका था जिसमें अफीम के साथ दो व्यक्ति पकड़े गए। इस मामले की जानकारी लेकर प्राबेशनर एसआई रमेश कुमार पुत्र चैनाराम बिश्नोई मौके पर पहुंचा और दोनों व्यक्तियों को छुड़ाने की कोशिश की। अपने पद का प्रभाव बताकर धमकाया। इस बीच पता चला कि एसआई की इस मामले में संलिप्तता है। इस पर नोखा सीओ ने मुकदमा दर्ज कर एसआई रमेश कुमार को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। इसी मामले में बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक ने कठोर कार्रवाई करते हुए सीसीए नियमों के तहत एसआई को सेवा से बर्खास्त किया है।


Share This News