ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240423 203429 गंगाशहर में आकस्मिक निरीक्षण, लिए नमूने Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। खाद्य सुरक्षा दल ने की गंगाशहर क्षेत्र में निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही। जिले के खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गंगाशहर उपनगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान इकबाल खान तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहित सिंह तंवर के निर्देशन मे मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा बीकानेर गडसीसर रोड स्थित बालाजी सेल्स एजेंसी पर निरीक्षण एवं खाद्य नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।

यहाँ से टोमेटो केचप तथा चाय पत्ती के तीन नमूने लिए। पुराना बस स्टैंड गंगाशहर पर राम जी स्वीट्स का निरीक्षण कर गुलाब जामुन, रसगुल्ला, मीठा मावा, कुकीज व काजू कतली के नमूने लिए गए तथा बोथरा चौक गंगा शहर से श्री गणपति स्टोर से ऑरेंज स्क्वेस का नमूना लिया।

नमूनो को जाँच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया गया है। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश गोदारा, श्रवण कुमार वर्मा व सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।


Share This News