ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 8 बीकानेर: विवाहिता को उसके घर से भगा ले गया, आभूषण ले गई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक विवाहिता को उसके घर से भगा ले जाने तथा शादीशुदा होने के बावजूद उसके साथ दूसरी शादी कर लेने का मामला आया है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में पीडि़त पति ने इस आशय की रिपोर्ट थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा दिया है।


पुलिस के मुताबिक पीडि़त पति मनोज सिंधी है। जो कि श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा बास स्थित सिंधी कॉलोनी का रहने वाला है। जबकि मामले में आरोपी काजल पुत्री गोरधनदास तथा किशनगढ़ निवासी आशीष हुडिय़ावाल पुत्र पूर्णमल है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी काजल के साथ हुई थी। दोनों बिग्गा बास सिंधी कॉलोनी स्थित मकान में रहते है। आरोप है कि 18 अप्रैल को आरोपी उसकी पत्नी काजल को भगा ले गया तथा यह जानते हुए कि काजल शादीशुदा है। इसके बावजूद उसके साथ शादी कर ली। काजल घर से जाते-जाते घर से आभूषण भी चोरी करके अपने साथ ले गई।


Share This News