ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20240422 WA0158 एमजीएसयू में विद्यार्थी अंगदान प्रेरणा अभियान शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर।महर्षि दधीचि से अंगदान की प्रेरणा लें युवा – आचार्य दीक्षित अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विद्यार्थी अंगदान प्रेरणा अभियान 2024 का आज एमजीएसयू कुलपति सचिवालय में श्रीगणेश किया गया।

विमोचन कार्यक्रम के तहत कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ मेघना शर्मा, सह अधिष्ठाता डॉ. प्रभुदान चारण व प्रकाशन समिति सदस्य उमेश शर्मा द्वारा अंगदान आधारित पोस्टर का विमोचन कर विद्यार्थियों को मृत्यु के बाद दूसरों को अंगदान कर प्राण देने हेतु अभिप्रेरित किया गया। डीन डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत अधिष्ठाता, छात्र कल्याण विभाग व विश्वविद्यालय प्रकाशन समिति द्वारा अंगदान के लाभों व सामाजिक जागृति जगाने हेतु अकादमिक भवनों व केंन्द्रीय पुस्तकालय मे फ्लैक्स लगवाए जा रहें हैं, साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को अंगदान प्रेरणा अभियान के पैंम्पलेट्स भी वितरित करने की योजना हैं।
आचार्य दीक्षित ने कहा कि अंगदान का विचार ही महर्षि दधीचि की याद दिलाता हैं जिन्होंने अपनी हड्डियों का देवताओं को दान कर उनकी दानवों से रक्षा की थी। आज मनुष्यों को दोबारा जीवन देने के उद्देश्य से अंगदान महत्वपूर्ण माध्यम हैं। युवा विद्यार्थियों को इस दिशा में प्रेरित किया जाना सराहनीय प्रयास कहा जा सकता हैं।
विमोचन समारोह में अंत में धन्यवाद ज्ञापन असोसियेट डीन डॉ. प्रभुदान चारण द्वारा दिया गया।


Share This News